Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 9:20 am [IST]  

danik bhaskarएक और बच्ची गोद लेंगी सुष्मिता

Bhaskar.com

मुंबई.सुष्मिता सेन ने रिनी के लिए एक अन्य बच्चे को गोद लेने का मन बना लिया है। उन्होंने अपनी तलाश शुरू कर दी है। वह इस बार भी लड़की को ही गोद लेना चाहती हैं। इन दिनों सुष्मिता सेन को छोटे बच्चों के सामान उपलब्ध कराने वाली दुकानों पर देखा जा रहा है। इससे इन चर्चाओं को बल मिला है कि सुष बेबी रिनी के लिए छोटी बहन को लाने की तैयारी कर रही हैं।



इस काम में उनकी मदद कर रही हैं उनकी बहन नीलम। पिछले दिनों चर्चा थी कि सुष्मिता ने गोद लेने के लिए एक अन्य लड़की की खोज कर ली है। चूंकि रिनी बड़ी हो रही है इसलिए सुष चाहती हैं कि उसके साथ खेलने के लिए एक अन्य बच्ची आ जाए।



इस बाबत जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक अपनी इस इच्छा को परवान चढ़ाने के लिए पिछले दिनों सुष्मिता अपने कुछ स्टाफ कर्मियों और डॉक्टरों के साथ एक अनाथालय गई थीं। वहां उन्हें एक बच्ची पसंद भी आई, लेकिन उसकी उम्र बहुत कम होने की वजह से बात नहीं बन सकी। ऐसे में उन्होंने किसी अन्य बच्ची की तलाश तेज कर दी है। वह इस बार फिर लड़की को गोद लेना चाहती हैं। गौरतलब है कि अपनी शर्तो पर
जिंदगी जीने वाली सुष्मिता सेन ने वर्ष 2000 में रिनी को गोद लिया था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: