Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 9:28 am [IST]  

danik bhaskarनहीं उठा सकते नखरे

Bhaskar.com

मुंबई. 39 वर्षीय गायिका मारिया कैरी ने लंदन के एक शॉपिंग मॉल से क्रिसमस इवेंट में शामिल होने के लिए करार किया है, लेकिन उनकी बेतुकी शर्ते अब आयोजकों के लिए परेशानी बन गई हैं। उन्होंने इवेंट के लिए बिल्ली के 20 सफेद बच्चे और 100 कबूतर मंगवाए हैं।



अमेरिकी गायिका मारिया कैरी चाहती हैं कि लोग उनके साथ एक बड़ी सेलिब्रिटी की तरह पेश आएं, उनके कार्यक्रम भव्य हों और वे हमेशा कड़ी सुरक्षा से घिरी रहें, लेकिन इसका सीधा असर उनके आयोजकों पर पड़ता है। इस बार उनके आयोजकों ने उनकी ऐसी कई मांगों को मानने से इनकार कर दिया है। दरअसल, मारिया ने लंदन में होने वाले क्रिसमस समारोह में शामिल होने के लिए आयोजकों के सामने बेतुकी शर्ते रखी थीं। उनकी इच्छा है कि कार्यक्रम के दौरान वे बिल्ली के 20 सफेद बच्चे से घिरी रहें और इवेंट की शुरुआत में 100 कबूतर उड़ाए जाएं। उनकी मांगों की सूची में एक रोल्स रॉयस भी शामिल है। उन्होंने इच्छा जताई है कि वे गुलाबी रंग के कॉरपेट पर रोल्स रॉयस से उतरेंगी। यहां एक गुलाबी रंग का मंच भी होगा, जिस पर चढ़कर वे एक छड़ी से क्रिसमस लाइट रोशन करेंगी। यह समारोह वेस्ट लंदन के एक शॉपिंग मॉल में होगा।



उनके ये नखरे आयोजकों को रास नहीं आ रहे। उनके अनुसार ब्रिटेन में यह बिल्ली आम नहीं है, हम इस प्रकार की 20 बिल्लियां कहां से लाएंगे। हमारे सामने कार्यक्रम के दौरान इन्हें संभालना बड़ी चुनौती होगी। बताया जा रहा है कि उन्हें खुश करने के लिए कार के मॉडल को 6 बार बदला गया है। बड़ी मुश्किल से उन्हें 7वां मॉडल पसंद आया और वे उससे एंट्री करने के लिए तैयार हुई। इतना ही नहीं 39 वर्षीय कैरी चाहती हैं कि शो के अंत में हवा में उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रंग-बिरंगी कंफेटी तितलियों के आकार की हों, क्योंकि उन्हें तितलियां पसंद हैं। इसके अलावा अपनी शानो-शौकत बढ़ाने के लिए उन्होंने 80 सुरक्षा गार्ड्स की मांग की है, इनमें से 15 उन्हें कार्यक्रम के दौरान घेरे रहेंगे।



अधिकारियों ने लगाई रोक
अब आयोजकों को स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों का सहारा मिला है। अधिकारियों ने कार्यक्रम में जानवरों को शामिल किए जाने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि यह नियम सभी के लिए है। इस रोक से मारिया दुखी हैं लेकिन करार के चलते वे इंवेट में शामिल होने से इनकार नहीं कर सकतीं।



प्रशंसक भी नाराज
हालांकि आयोजक मारिया और लोगों को विश्वास दिलाने में जुटे हैं कि यह इवेंट अच्छा होगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए मारिया फिलहाल ब्रिटेन के डोरचेस्ट होटल में रुकी हैं। यहां उन्होंने एक टीवी चेट शो में भी भाग लिया। शो के लिए जब वे होटल से निकली तो उनके सैकड़ों प्रशंसक होटल के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन वे मुख्य द्वार के बजाय दूसरे रास्ते से बाहर निकल गई और प्रशंसकों से नहीं मिली, जिससे उनके प्रशंसक काफी नाराज हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: