Friday, Nov 20th, 2009, 9:31 am [IST]  

danik bhaskar13 साल से चल रहा मंदिर निर्माण

भास्कर न्यूज

बरुंदनी. धाकड़ खेड़ी गांव में भगवान चारभुजानाथ मंदिर का निर्माण 13 साल से चल रहा है। सफेद संगमरमर व काले पत्थर पर बारीक नक्काशी व कारीगरी से विशाल मंदिर बनाया जा रहा है।



ग्रामीणों ने बताया कि संवत 1910 में ठाकुर मदनसिंह सिंगोली से आकर यहां बसे। उन्होंने पालका से आए धाकड़ समाज के महता, ठरना व सूतलिया तथा एक सुथार परिवार यहां बसाया। इसी के साथ उन्होंने यहां भगवान चारभुजानाथ मंदिर का निर्माण कराया। ग्रामीणों ने मंदिर बनाने का कार्य शुरू किया। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मंदिर में 15 लाख का कार्य हो चुका है। वर्तमान में यहां शिखर का कार्य चल रहा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: