Friday, Nov 20th, 2009, 9:47 am [IST]  

danik bhaskarढाई लाख की फिरौती लेकर छोड़ा सैफ को

Bhaskar News

प्रतापगढ़. मंगलवार को मंदसौर की पाटिल कॉलोनी से अपहृत हुए 12 वर्षीय स्कूली बालक सैफ को अपहर्ताओं ने ढाई लाख रुपए की फिरौती मिलने के बाद बुधवार शाम प्रतापगढ़ के धरियावद-देवगढ़ मार्ग पर छोड़ दिया। सभी अपहर्ता प्रतापगढ़ क्षेत्र के हैं।



पुलिस ने उन्हें नामजद करते हुए दो दर्जन ठिकानों पर दबिश देकर एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मंदसौर एसपी डी.पी. गुप्ता ने फोन पर बताया कि मंदसौर से बालक सैफ का अपहरण कर अपहर्ता उसे प्रतापगढ़ क्षेत्र में ले गए।



मंदसौर एवं प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा की गई कड़ी नाकाबंदी से अपहर्ता उसे प्रतापगढ़ से आगे नहीं ले जा पाए तथा बुधवार शाम धरियावद रोड़ पर परिवहन विभाग के बने ड्राइविंग ट्रेक पर छोड़कर भाग निकले। वहां से पुलिस ने बालक को बरामद कर रात 12 बजे उसके घर मंदसौर भेज दिया।



इसके बाद मोबाईल की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों के प्रतापगढ़ के ही होने व फिरौती के रूप में ढाई लाख रुपए लेने की बात सामने आने पर मंदसौर पुलिस ने प्रतापगढ़ पुलिस की मदद से प्रतापगढ़ शहर में कई जगह दबिशें दी।



पुलिस ने वाटरवर्क्‍स रोड निवासी छोटू उर्फ विजय के यहां से डेढ़ लाख रुपए तथा असरार अहमद के यहां से एक लाख रुपए बरामद कर लिए। इंदिरा कॉलोनी निवासी इरफान उर्फ जोंटी के घर पुलिस ने तीन-चार बार दबिशें दी। पुलिस आरोपियों से संबंधित एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए मंदसौर ले गई।
मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशें जारी है।



फिरौती मिलने पर ही छोड़ा
बताया गया कि दो दिन चले अपहरण के घटनाक्रम में अपहरणकर्ता एवं परिजनों के बीच फिरौती की राशि कम-ज्यादा कराने की कशमकश चलती रही। राशि की एक किश्त ढाई से तीन लाख रुपए अपहर्ताओं के ठिकानों पर पहुंचने के बाद उन्होंने बालक को ड्रायविंग ट्रेक पर होने की सूचना परिजनों को दी।



परिजनों ने अपहृत बालक को बरामद करने के बाद पुलिस को सुपुर्द किया। बताया गया कि पुलिस ने जो ढाई लाख रुपए बरामद किए वह फिरौती में दी हुई राशि ही है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: