Friday, Nov 20th, 2009, 4:49 pm [IST]  

danik bhaskarसेंसेक्स 17,000 के ऊपर बंद

ShareManthan.in

sensex_07कारोबार के अंतिम घंटों में तेजी आने की वजह से भारतीय शेयर बाजार बढ़त हुए। बीएसई सेंसेक्स 236 अंकों यानी 1.41% की मजबूती के साथ 17,022 पर रहा। निफ्टी 63 अंकों यानी 1.27% की बढ़त के साथ 5,052 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.12% की तेजी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.08% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.43% की मजबूती आयी।

आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत गिरावट हुई। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 16,786 से 13 अंक नीचे 16,773 तक चला गया। निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला। फिर शेयर बाजार में कभी गिरावट बढ़ जाती, तो कमी कम हो जाती। दोपहर में यूरोपीय शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत की खबर मिलने के बाद शेयर बाजार ने वापसी की और हरे निशान पर चला गया। कारोबार के आखिरी घंटे में शेयर बाजार की तेजी और बढ़ गयी। सेंसेक्स ने एक बार फिर 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। दूसरी ओर, निफ्टी ने भी 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। आज के कारोबार में सेंसेक्स ने ऊपर की ओर 17,042 का आँकड़ा और नीचे की ओर 16,636 का स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने ऊपर की ओर 5,063 आँकड़ा और नीचे की ओर 4,933 का स्तर छुआ। आखिरकार सेंसेक्स और निफ्टी आज के कारोबार के उच्चतम स्तर के आसपास बंद होने में कामयाब हुए।


क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग सूचकांक में आयी। यह सूचकांक 1.95% ऊपर चढ़ा। तेल-गैस सूचकांक को 1.5% और धातु सूचकांक को 1.4% का फायदा हुआ। हेल्थकेयर सूचकांक, आईटी सूचकांक, रियल्टी सूचकांक, पीएसयू सूचकांक, एफएमसीजी सूचकांक, ऑटो सूचकांक, कैपिटल गुड्स सूचकांक, टीईसीके सूचकांक और पावर सूचकांक में भी 1.% से कम की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 1.35% की कमजोरी आयी।

सेंसेक्स के 26 शेयरों को आज फायदा हुआ, जबकि 4 शेयरों को घाटा उठाना पड़ा। एसीसी को 4.55% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 3.5% का लाभ हुआ। जयप्रकाश एसोसिएट्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, डीएलएफ, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयर में भी 2% से अधिक की तेजी रही। सन फार्मा, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 1% से अधिक की मजबूती आयी। टाटा मोटर्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस, एनटीपीसी, इन्फोसिस, विप्रो, हीरो होंडा, ओएनजीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा पावर के शेयर में भी हल्की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर, भारती एयरटेल को 1.4%, रिलायंस इन्फ्रा को 0.62%, मारुति सुजुकी को 0.26% और बीएचईएल को 0.06% का नुकसान सहना पड़ा। 


बाजार आज दोपहर 2.46 बजे  
दोपहर बाद के कारोबार में तेजी आने की वजह से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर चला गया है। दोपहर 2.46 बजे सेंसेक्स ने 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। इस समय यह 232 अकों की मजबूती के साथ 17,018 पर है। निफ्टी ने भी 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। इस समय यह 68 अंक की तेजी के साथ 5,057 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.83% की तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.80% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.30% की हल्की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख है। बैंकिंग, धातु और तेल-गैस सूचकांकों में सबसे ज्यादा बढ़त दिख रही है। 

बाजार आज सुबह 10 बजे 
आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत गिरावट हुई है। सेंसेक्स खुलते ही कल के बंद स्तर 16,786 से 13 अंक नीचे 16,773 तक चला गया। निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 69 अंक की कमजोरी के साथ 16,717 पर है। निफ्टी 20 अंक की गिरावट के साथ 4,969 पर है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.10% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.24% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.06% की हल्की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में पावर सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। रियल्टी, बैंकिंग, और धातु सूचकांकों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर सबसे कमजोर चल रहा है। यह करीब 1.8% की गिरावट के साथ 1084.95 रुपये पर है। आईसीआईसीआई बैंक, डीएलएफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और जयप्रकाश एसोसिएट्स में भी 1% अधिक की कमजोरी है। (© www.ShareManthan.in, 20 नवंबर 2009)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: