Friday, Nov 20th, 2009, 4:37 pm [IST]  

danik bhaskarभारत-श्रीलंका मैच ड्रा , सचिन का 43 वां शतक

Bhaskar.com

9543990102_310अहमदाबाद। अहमदाबाद टेस्ट में सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीस हजार रन और टेस्ट में 43 वें शतक के रिकॉर्ड के साथ पांचवा दिन सचिन के नाम रहा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा।

सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका भारत टेस्ट मैच के पांचवे दिन अपने तीस हजार रन का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। इसी के साथ सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 54 वां अर्धशतक और 43 वां शतक भी पूरा कर लिया।

सचिन के साथ खेलते हुए गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला शतक पूरा किया और 114 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए गंभीर के बाद वीवीएस लक्ष्मण बल्लेबाजी करने आए, भारत का स्कोर 412/4 रहा। सचिन के 54 वें अर्धशतक के साथ ही वीवीएस लक्ष्मण ने भी अपना 40 वां अर्धशतक पूरा किया.

पांचवे दिन के रिकॉर्ड - सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीस हजार रन पूरे होने के अलावाटेस्ट क्रिकेट में अपना 54 वां अर्धशतक और 43 वां शतक भी पूरा कर लिया। गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला शतक और टेस्ट मैच में अपना सातवां शतक भी पांचवे दिन पूरा किया। इसी मैच के दौरान वीवीएस लक्ष्मण ने अपना 40 वां अर्धशतक भी पूरा किया। 

भारत के नाइट वॉचमैन अमित मिश्रा का कैच दिलशान ने लपका।  अमित मिश्रा का आउट होना भारत के लिए तीसरे विकेट के रूप में एक बड़ा नुकसान रहा। 114 रन बनाने के बाद गौतम गंभीर चूक गए और हैरथ की बॉल पर प्रसाद ने उनका कैच लपक लिया।

जिस वक्त भारत को सबसे ज्यादा रनों की जरूरत थी उस समय गौतम गंभीर ने अपना 7 वां शतक पूरा कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिती प्रदान की है। श्रीलंका के खिलाफ गौतम गंभीर का यह पहला शतक है।

चौथे दिन के खेल में श्रीलंका मजबूत स्थिती पर पहुंच चुका था, चाय ब्रेक के पहले ही सहवाग पवेलियन लौट चुके थे और द्रविड़ भी जल्दी ही आउट हो गए। हांलाकि गौतम गंभीर भारतीय पारी को संभालते हुए पिच पर जमे रहे।

चौथा दिन

पहला सत्र
तीसरे दिन के 591 पर 5 के स्कोर से शुरु करते हुए श्रीलंका ने अपने रनों की गति पर कोई ब्रेक नहीं लगने दिया। लंका ने इस सत्र में भी कोई विकेट नहीं खोया। सत्र खत्म होने तक श्रीलंका अपनी बढ़त 250 से ऊपर कर चुका था।
स्कोर: श्रीलंका 708/5, महेला जयवर्धने 267, प्रसन्ना जयवर्धने 143
दूसरा सत्र
इस सत्र में भारत को महेला जयवर्धने और प्रसाद के रूप में दो सफलताएं मिलीं। श्रीलंका ने 334 रनों की विशाल बढ़त लेकर पारी 760 रन पर घोषित कर दी। मैच बचाने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी रही और भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया।
स्कोर: श्रीलंका 760/7 घोषित, भारत 77/0, गंभीर 22, सहवाग 28
अंतिम सत्र
भारत ने आखिरी सत्र में जल्दबाज़ी में द्रविड़ और सहवाग के विकेट खो दिए। सहवाग ने तेज़ खेलते हुए अर्धशतक तो जमाया पर हमेशा की तरह पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए और 51 रन पर पौवेलियन लौट गए। उनके बाद क्रिज़ पर आए द्रविड़ भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और 38 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत श्रीलंका से 144 रन पीछे था।
स्कोर: श्रीलंका 760/7 घोषित, भारत 190/2, गंभीर 74, मिश्रा 12

तीसरा दिन

इससे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका ने 165 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त लेते हुए पांच विकेट खोकर 591 रन बनाए। मैच का तीसरा दिन श्रीलंका के नाम रहा। तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण श्रीलंका के महेला जयवर्धने का दोहरा शतक रहा।

जयवर्धने ने 60 की औसत से 339 गेंदों का सामना करते हुए अपना दोहरा शतक लगाया। अपनी इस शानदार पारी में जयवर्धने ने 17 चोक्के और एक छक्का लगाया।  जयवर्धने का ये छठवां दोहरा शतक है। प्रसन्ना जयवर्धने ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंकाई बल्लेबाज़ी के समक्ष भारतीय गेंदबाज़ बेअसर नज़र आए।

स्कोर: श्रीलंका 591 जयवर्धने 204, प्रसन्ना 84

दूसरा दिन

इससे पहले भारत के पहली पारी में बनाए 426 रन के जवाब में श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए। भारत-श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच के दूसरे दिन भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल रहा। राहुल द्रविड़ अपने पहले दिन के स्कोर 177 रन पर ही वेलेगेदरा का शिकार हो गए।

स्कोर: भारत 426/10, श्रीलंका 275/3 जयवर्धने 36, समरवीरा 45

 पहला दिन

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच के पहले दिन भारत ने ख़राब शुरुआत के बाद पूर्व कप्तान द्रविड़ और कप्तान धोनी के शतकों की मदद से 385 रन का स्कोर बनाया। अपने करियर का 27 वां शतक लगाने वाले द्रविड़ ने टेस्ट मैचों में ग्यारह हज़ार रन पूरे किये। पहले दिन का खेल ख़तम होने तक भारत ने 6 विकेट के नुक्सान पर 385 रन बनाए थे।

श्रीलंका की ओर से वेलेगेदरा ने तीन, प्रसाद ने दो और मुरलीधरन ने एक विकेट झटके। भारत की ओर से युवराज सिंह ने 68 और कप्तान धोनी ने 110 रनों का योगदान दिया। इससे पहले गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्षमण और विरेंद्र सहवाग सस्ते में आउट हो गए थे।

स्कोर: भारत 385/6, द्रविड़ 177, हरभजन 2 

सचिन के रिकॉर्ड से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें --- शहंशाह सचिन का तीस हजारी रिकॉर्ड

संबंधित खबरें
* रिकॉर्ड भरा रहा चौथा दिन
* चौथा दिन भी रहा लंका के नाम 
* भारत-श्रीलंका तीसरा दिन
* अहमदाबाद टेस्ट हमारे कब्जे में : दिलशान
* भारत-श्रीलंका दूसरा दिन
* बल्लेबाज़ी होगी भारत की ताक़त
* पहले टेस्ट का स्कोर
* टेस्ट है सचिन की असली विरासत
* ज्यादा से ज्यादा हो टेस्ट सीरीज
* भारत-श्रीलंका मैच में हमले की आशंका

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: