Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 10:54 am [IST]  

danik bhaskarये प्यार जो ना कराए

Bhaskar.com

मुंबई. लारा दत्ता और डिनो मोरिया के बीच के प्रेम संबंध के बारे में किसे पता नहीं है। बिपाशा से अलग होने के बाद डिनो और लारा के बीच नजदिकियां बढ़ी और जल्द ही दोनों बॉलीवुड के लव कपल बन गए। लेकिन हाय रे किस्मत, डिनो को यहा भी प्रेम नहीं मिला और जल्द ही लारा से उनका प्रेम संबंध समाप्त हो गया।



अब डिनो फिर अकेले हो गए । फिर क्या था डिनो ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी का दरवाजा खटखटाया और खबर है कि दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। हाल ही में इन दोनों को मुंबई के एक पांच-सितारा होटल में साथ-साथ लंच लेते देखा गया।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ही एक-दूसरे के साथ काफी सहज नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि पिछले महीने सिंगापुर में भी दोनों को साथ-साथ देखा गया था। अब शायद डिनों के दिल को थोड़ा आराम मिल रहा होगा। हालांकि सूत्र बताते हैं कि ये संबंध भी ज्यादा दिन नहीं चलेगा क्योंकि क्योंकि डिनो की फितरत ही ऐसी है कि वो किसी के साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकते । अब ये तो डिनो ही बता सकते हैं कि वो नंदिता को लेकर सीरियस हैं या फिर गम भुलाने के लिए टाइम पास कर रहे हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: