Friday, Nov 20th, 2009, 11:20 am [IST]  

danik bhaskarनक्सलियों ने पटरी उड़ाई, 5 यात्री की मौत, 60 घायल

भास्कर नेटवर्क

imageउड़ीसा के पोसैता-मनोहरपुर (चक्रधरपुर मंडल) के बीच गुरुवार रात करीब 9 बजे बिलासपुर-टाटा पैसेंजर की 13 बोगियों के पटरी से उतरने से 5 यात्री की मौत हो गई है, जबकि 60 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। यह हादसा नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में 6 फीट लंबी पटरी के उखड़ने की वजह से हुआ।



टाटानगर से बिलासपुर आने वाली 321 टाटा पैसेंजर पोसैता स्टेशन से करीब 7 किलोमीटर दूर मनोहरपुर से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की गति धीमी होने की वजह से पटरी से उतरी गाड़ी की बोगियां नीचे खड़ी हो र्गई। झटके के साथ बोगियों के पटरी से उतरने से 60 मुसाफिर घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस बीच चक्रधरपुर से मौके पर रिलीफ ट्रेन रवाना की गई है। इस दुर्घटना के कारण अप-डाउन, दोनों लाइनों पर ट्रेन यातायात बाधित है।



जिस जगह यह हादसा हुआ है वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। गुरुवार रात 8 बजे नक्सलियों ने पोसैता और मनोहरपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर ब्लास्ट किया। इसके चलते करीब 6 फीट पटरी उखड़ गई।



जोगी भी फंसे

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत जोगी भी इस ट्रेन हादसे की वजह से बीच रास्ते में अटक गए हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राजधानी एक्सप्रेस से रांची जा रहे जोगी देर रात तक बामरा स्टेशन के पास ही अटके हुए थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: