Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Friday, Nov 20th, 2009, 11:33 am [IST]  

danik bhaskarराहुल के बचाव में आए चाचा मुकेश

Bhaskar.com

मुंबई. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा से संबंधों के आरोप में एफबीआई द्वारा गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमेन हेडली के साथ तथाकथित मित्रता को लेकर राहुल भट्ट संदेह के घेरे में हैं। इस मामले में उनके बचाव में अब चाचा मुकेश भट्ट आगे आए हैं।



मुकेश का कहना है, ‘राहुल ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसने ऐसा कोई काम नहीं किया जैसा संजय दत्त अतीत में कर चुके हैं। यदि कोई शख्स उसके हेल्थ क्लब में आकर उसके साथ निरापद ढंग से बातचीत करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि उसे भी संदिग्ध मान लिया जाए। मीडिया ने तो उसे पहले ही सूली पर लटका दिया है। जब राहुल को लगा कि वह इस शख्स से पहले कभी मिल चुका है तो उसने इसके बारे में अपने पिता महेश भट्ट से चर्चा की। महेश ने उसे तुरंत पुलिस से संपर्क कर उनकी मदद करने के लिए कहा। उस वक्त तक पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।’



हालांकि मुकेश यह मानते हैं कि मीडिया और पुलिस की गतिविधियों से उनके परिवार की रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित नहीं हो सकतीं। मुकेश कहते हैं, ‘हमारा काम पहले की तरह ही चल रहा है। कम से कम हमारे प्रोडक्शन हाउस ‘विशेष फिल्म्स’ का काम तो इससे कतई प्रभावित नहीं हुआ है।’

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: