Friday, Nov 20th, 2009, 11:48 am [IST]  

danik bhaskarखतरे में शिव का एशियाई टूर कार्ड

Bhaskar news

कैलिफोर्निया। भारत के प्रतिभाशाली गोल्फर श्रिव कपूर का यूरोपीय कार्ड तो किसी तरह बच गया लेकिन अब उन्हें अगले सत्र में एशियाई टूर में खेलने के पूर्णकालिक अधिकार सुरक्षित रखने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कपूर ने 2005 से एशियाई टूर में खेलना शुरू किया लेकिन इसमें अपना कार्ड बरकरार रखने के लिए उन्हें जानी वाकर कंबोडियाई ओपन में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। कपूर ने कहा कि पेशेवर बनने के बाद मैंने अपना एशियाई टूर कार्ड बनाए रखा था और मैं चाहता हूं कि यह आगे भी बना रहे। मैं पिछले कुछ वर्ष से जीत नहीं पाया लेकिन अब लगता है कि मेरी जीत की अच्छी संभावनाएं हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: