Friday, Nov 20th, 2009, 12:11 pm [IST]  

danik bhaskarथर्मैक्स के शेयर में तेजी

ShareManthan.in

निजी स्टील कंपनी से ठेका मिलने की खबर के बाद से शेयर बाजार में थर्मैक्स के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में थर्मैक्स का शेयर चढ़ कर 612 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी बढ़त में कमी आयी है और सुबह 11.24 बजे इसका शेयर 4.14% की मजबूती के साथ 601.10 रुपये पर है। कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 577.20 रुपये पर बंद हुआ था।

कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया था कि उसे उड़ीसा में एक निजी बिजली संयंत्र लगाने के लिए 478 करोड रुपये का ठेका मिला है। यह ठेका एक निजी स्टील कंपनी से मिला है। (© www.ShareManthan.in, 20 नवंबर 2009)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: