Friday, Nov 20th, 2009, 12:11 pm [IST]  

danik bhaskarसमस्याएं निपटाने के लिए होगा कमेटी का गठन होगा

मनोज जोशी

भोपाल.इंजीनियरिंग कॉलेजों की परीक्षा की तारीख, काउंसिलिंग की तारीख और खाली पड़ी सीटों पर विचार करने के लिए तकनीकि शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। मामले को लेकर कमेटी जो भी सुझाव रखेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात शुक्रवार को विधानसभा में तकनीकि शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कांग्रेस विधायक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के प्रश्न के जवाब में कही।
वहीं कांग्रेस विधायक गिरीश गौतम के प्रश्न का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा ने विस में घोषणा की, कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर सरकारी अस्पतालों में दवा स्टोर 24 घंटे खुले रहेंगे। इस बारे में गुरुवार को आदेश जारी किए जा चुके हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: