जिंदल ड्रिलिंग के शेयर में 10% से अधिक की बढ़त
ओएनजीसी से ठेका मिलने की खबर के बाद से शेयर बाजार में जिंदल ड्रिलिंग के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में जिंदल ड्रिलिंग का शेयर 11.5% चढ़ कर 582 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी बढ़त में कमी आयी है और सुबह 11.48 बजे इसका शेयर 10.36% की मजबूती के साथ 576.05 रुपये पर है। कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 521.95 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया था कि उसको ओएनजीसी से 5 साल के लिए नोबल इड-होल्ट की खुदाई का 635 करोड़ का ठेका मिला है। दिसंबर 2009 से वहां खुदाई होने की उम्मीद है। (© www.ShareManthan.in, 20 नवंबर 2009)










