सिडनी इंटरनेशनल में खेलेंगी कुज्नेत्सोवा
सिडनी। फ्रेंच ओपन चैंपियन स्वेतलाना कुजनेत्सोवा अगले वर्ष आस्ट्रेलियाई ओपन से पूर्व सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेंगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुजनेत्सोवा के अलावा सेरेना विलियम्स, देमेंतिएवा, कैरोलीन वोजनियाकी और विक्टोरिया अजारेंका भी भाग लेंगी। कुजनेत्सोवा ने कहा मुझे सिडनी में खेलकर अच्छा लगेगा।
यह एक बहुत खूबसूरत शहर है और नए सीजन की शुरूआत के लिए यह बहुत बेहतर जगह है। साथ ही आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की तैयारियों की ²ष्टि से भी यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण होगी। यह टूर्नामेंट १क् से १६ जनवरी तक खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद १८ जनवरी से मेलबोर्न में आस्ट्रेलियाई ओपन शुरू होगा।










