Friday, Nov 20th, 2009, 12:37 pm [IST]  

danik bhaskarसाइना, अरविंद की चुनौती खत्म

Bhaskar news

sainaनई दिल्ली। भारतीय स्टार शटलर साइना नेहवाल और अरविंद भट्ट की गुरुवार को दूसरे राउंड में हार के साथ ही चीन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में उनकी चुनौती खत्म हो गई है। स्थानीय क्वालीफायर जिया जिंगयुन ने शंघाई में चल रही सुपर सीरीज के महिला सिंगल्स में सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को 17-21, 21-8, 21-13 से मात दी।



आउट ऑफ फॉर्म भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम तो जीत लिया, लेकिन अगले दो गेम में वे जिया की तेजी के समक्ष नहीं टिक सकीं। जिया को यह मुकाबला जीतने में 52 मिनट लगे। पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में भारत के अरविंद भट्ट की चुनौती भी नहीं टिक सकी। उन्हें इंडोनेशिया के द्वी कुकोरो सोनी ने 39 मिनट में 21-15, 21-16 से हराया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: