Friday, Nov 20th, 2009, 12:41 pm [IST]  

danik bhaskarब्रेडमैन हॉल ऑफ फेम में शामिल

Bhaskar news

bradमेलबोर्न। दुनिया के महानतम क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन का नाम मरणोरांत आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष जैक क्लार्क ने गुरुवार को यहां एक समारोह में ब्रेडमैन के पौत्र टॉम को सम्मानस्वरूप कैप प्रदान कर उनके हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की। समारोह में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल भी मौजूद थे।



इस मौके पर टॉम ब्रेडमैन ने कहा, ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर वे (डॉन) बेहद सम्मानित महसूस करते। यह सम्मान क्रिकेट को उनके योगदान का परिचायक है। उनके सम्मान में यह कैप स्वीकार कर ब्रेडमैन परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।’



ब्रेडमैन को निर्विवाद रूप से दुनिया का सर्वकालिक बल्लेबाज माना जाता है। उनके आंकड़ों (52 टेस्ट, 6996 रन, 99.94 औसत, 29 शतक) में उनकी महानता खुद-ब-खुद झलकती है। 1908 में जन्मे ब्रेडमैन का 2001 में निधन हो चुका है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: