Friday, Nov 20th, 2009, 12:42 pm [IST]
यादव मिले पर्यवेक्षकों और समर्थकों से
राजेश दुबे
भोपाल.केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अरुण यादव शुक्रवार सुबह भोपाल पहुंचे और उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में समर्थकों से चर्चा की। श्री यादव हबीब-निजामुद्दीन गाड़ी से सुबह 7 बजे भोपाल आए और सीधे वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने खंडवा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पर्यवेक्षकों से चर्चा की। श्री यादव का प्रयास है कि प्रत्याशियों के लिए आम सहमति बनाई जा सके।
shopping










