नाकआउट दौर में पहुंचे कमल
हैदराबाद/ भोपाल। प्रतिभावान खिलाड़ी कमल चावला ने वल्र्ड स्नूकर चैंपियनशिप में गुरुवार को धमाल मचाते हुए नाकआउट दौर में प्रवेश कर लिया है। भोपाल के साकेत नगर निवासी इस खिलाड़ी ने हैदराबाद में चल रही इस चैंपियनिशप में आज लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उन्होंने आज स्वीडन के सुलेमान सलाम को 4-2 से हराकर पूल क्यू में दूसरा स्थान हासिल किया।
कमल ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले के दोनों फ्रेम 76-21, 57-47 से जीत कर 2-0 की बढ़त बना ली। लेकिन तीसरे और चौथे फ्रेम में उन्हें सुलेमान से कड़ी चुनौती मिली। यह दोनों फ्रेम सुलेमान ने 71-41 और 68-0 से जीतते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद कमल ने अगले दोनों फ्रेम एकतरफा जीतते हुए नाकआउट दौर में कदम रख दिया। उन्होंने 77-0, 118-2 से जीते। कल उन्हें अफगानिस्तान के नजीमउल्ला से खेलना था, लेकिन नजीम आए नहीं इसलिए उन्हें वाकओवर मिल जाएगा।










