Friday, Nov 20th, 2009, 4:31 pm [IST]  

danik bhaskarअच्छा नागरिक बनने का किया आह्वान

भास्कर न्यूज

भोपाल.अच्छा नागरिक बन समाज और देश की सेवा करने का आह्वान करने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को गुड सिटीजन रैली निकाली। राष्ट्रीय छात्र सेना के 61वें स्थापना दिवस पर यह रैली आयोजित की गई थी। रैली एनसीसी मुख्यालय से शुरू होकर न्यू मार्केट, लिंक रोड नंबर एक होती हुई बिट्टन मार्केट स्थित एनसीसी संचालनालय पर खत्म हुई। रैली में सैकड़ों छात्रों का उत्साह देखने लायक था, जो हाथों  में पोस्टर लिए हुए नारों के साथ जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्लोगन लिखकर नागरिकों से अच्छा नागरिक बनने की अपील की। रैली को सुबह राष्ट्रीय छात्र सेना के उप महानिदेशक ब्रिगेडियर आर विनायक ने फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर कर्नल राहुल चंद्रा सहित कई सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

201109mv01_310 

201109mv02_310

201109mv03_310

201109mv06_310



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: