भूतही फिल्म देख हंसी आती है - माइली
लंदन. अभिनेत्री माइली सायरस का कहना है कि उन्हें वैंपायर पसंद नहीं हैं और इसीलिए उन्होंने ‘ट्वाइलाइट’ सीरीज की फिल्में नहीं देखी हैं। माइली कहती हैं कि वह ‘ट्वाइलाइट’ सीरीज की अगली फिल्म ‘न्यू मून’ भी कभी नहीं देखेंगी।
एक इंटरव्यू में माइली ने कहा, ‘मैंने ये फिल्में नहीं देखी हैं और कभी देखूंगी भी नहीं। मैं वैंपायर्स में विश्वास नहीं करती हूं। मुझे यह पसंद नहीं कि मैं जब रात को टीवी देखूं तो स्क्रीन पर भेड़िए आएं।’ माइली के मुताबिक इस प्रकार की फिल्में केवल अंधविश्वास को बढावा देने का काम करती हैं और साथ ही यह एक प्रकार का सस्ता मनोरंजन है। माइली का कहना है कि उन्हे इन भूतही फिल्मों को देखकर हंसी आती है।
इनमें न तो कोई तर्क होता है और ना ही ये मेरा मनोरंजन कर पाती है। हां इतना जरूर होता है कि इन फिल्मों को देखकर आपको हंसी जरूर आ जाती है। माइली बताती हैं कि एक बार उनके दोस्तों ने उनसे एक हॉरर फिल्म देखने जाने के लिए कहा । मैं उनके साथ गई लेकिन सिनेमाहॉल में फिल्म अभी 10 मिनट ही गुजरी थी कि मैं ऊब गई और दोस्तों से सॉरी कहकर फिल्म छोड़कर घर चली आई।










