अहमदाबाद टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। सचिन ने अहमदाबाद में श्रीलंका-भारत टेस्ट मैच के पांचवे दिन अपने तीस हजार रन का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। अहमदाबाद टेस्ट के दौरान वीवीएस लक्ष्मण के साथ खेलते हुए सचिन ने अपना ये रिकॉर्ड पूरा किया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट,वन-डे और टी 20 मैच में सचिन तेंदुलकर के तीस हजार रन पूरे हो गए हैं। सचिन ने 597 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने 30000 रन पूरे किए हैं, सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
क्रिकेट में बल्लेबाजी के दर्जनों कीर्तिमान सचिन के नाम हैं, सचिन ने 1989 में पाकिस्तान दौरे के साथ अपने अंतरराष्टीय करियर का आगाज किया था। हाल ही में तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्म में खेलते हुए 20 साल पूरे हुए हैं। बीच में कुछ समय चोट के कारण उन्हें क्रिकेट से दूर रहना पड़ा, अन्यथा ऐसा माना जा सकता है कि उनके खाते में कई और कीर्तिमान भी दर्ज होते। हालांकि हाल ही में सचिन ने एक इंटरव्यू में 2015 तक क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। इसके अलावा उनकी इच्छा 2011 के वर्ल्डकप में भारत को सिरमौर बनाने की भी है।
अपने टेस्ट करियर का 54 वां अर्ध शतक लगा चुके सचिन को यूँ ही क्रिकेट का शहंशाह नहीं कहा जाता | इस महान क्रिकेटर के खाते में और भी कई सारे रेकॉर्ड्स है| आईए आपको बताते हैं सचिन के कुछ रोचक रेकॉर्ड्स के बारे में -
1)एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17188 रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं सचिन | वहीँ टेस्ट मैचों में अब तक 12812 रनों का कीर्तिमान |
2)अभी तक एक दिवसीय क्रिकेट में 45 शतक और टेस्ट क्रिकेट में 42 शतक लगा चुके हैं | वहीँ सचिन अब तक कुल 60 बार मेन ऑफ़ द मैच रह चुके हैं|
3)दुनिया के पहले क्रिकेटर जिन्होने एक दिवसीय क्रिकेट में 10000 रन बनाने का आंकड़ा सबसे पहले पार किया | वहीँ सचिन के नाम एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे पहले 15000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है |
4)1996 में हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी, 523 रन- 87 .16 % की औसत से, वहीँ 2003 वर्ल्ड कप में भी सचिन ने सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान बनाया उन्होने इस वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे जो अब तक किसी भी खिलाडी द्वारा वर्ल्ड कप में बनाया गया उच्चतम स्कोर है|
5) दिसम्बर 2006 में सचिन को स्पोर्ट्स परसन ऑफ़ द इयर के अवार्ड से नवाज़ा गया था |
6) अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 से ज्यादा शतक लगाने वाले अकेले खिलाडी |
7) सचिन अकेले ऐसे खिलाडी जिन्होने 100 से ज्यादा इनिंग्स में 50 से अधिक रन बनाए |
8) अकेले खिलाडी जिन्होने अब तक एक दिवसीय क्रिकेट में 150 से अधिक विकेट चटकाए हैं |
9) सचिन लगातार 10 सालों से आई सी सी रेंकिंग में पहले 10 बल्ले बाजों में रहे हैं |
टेस्ट मैच के पांचवे दिन की अपडेट देखने के लिए क्लिक करें -- सचिन का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड और उनसे जुड़ी बाकी खबरें पढ़ें ---* मिडिलसेक्स की नजर सचिन-गिलक्रिस्ट पर
* सचिन तीस हजारी, भारत- 293/4
* सचिन की पसंद - बंगाली सी-फूड
* क्या सचिन को अब रिटायर हो जाना चाहिए...?
* सचिन तू तेरा अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान संभाल
* सचिन के बचाव में उतरा बोर्ड
* सचिन का बल्ला
* सचिन सबके हीरो हैं
* सचिन का सफ़र
* अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन के 20 साल
* सचिन: बीस साल बाद
* सचिन के साथ ख़ास इंटरव्यू
* सचिन को जीत का तोहफा देना चाहेगी ‘धोनी ब्रिगेड’
* सचिन-अंजलि: एक छोटी सी लव स्टोरी
* विशेष: सचिन का मिशन 2015
* सचिन : शानदार सफलता के 20 साल
* देश के लिए पहली बार खेलना सबसे प्यारा पल : सचिन
* जानिए तेंदुलकर का दूसरा प्यार
* ऑस्ट्रलियाई पीएम का सचिन को सलाम
* सचिन का एक और रिकॉर्ड
* कौन कहता है सचिन फाइनल में नहीं चलते ?
* ...तो बल्ला नहीं रैकेट थामते सचिन
* वरना गावसकर मेरे कान मरोड़ेंगे: सचिन










