Friday, Nov 20th, 2009, 4:15 pm [IST]  

danik bhaskarप्रदेश सरकार ने स्वीकार किया डेंगू से 86 मौतें

सतीश एलिया

भोपाल.मप्र सरकार ने विस में शुक्रवार को स्वीकार किया कि प्रदेश में 4 महीने में डेंगू से 86 मौतें हुई हैं, जबकि 2 मौतें मलेरिया से हुई हैं। स्वास्थय मंत्री अनूप मिश्रा ने एक ध्यानाकर्षण सूचना के तहत कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू से एक भी मौत नहीं हुई है। उन्होंने कांग्रेस विधायक राम निवास रावत की मांग पर एलान किया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पीसीसी सेटअप लगाए जाएंगे। फैरेसिफ मशीने लगाई जाएंगी। सभी मेडिकल कॉलेजों में वेंटिलेटर और आइसोलेशन वॉर्ड की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक महीने में हर जिला अस्पताल में संक्रामक बीमारियों के संबंध में इमरजेंसी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: