Friday, Nov 20th, 2009, 2:49 pm [IST]  

danik bhaskarजयपुर में आग : सब कुछ था लेकिन मौका नहीं

Agency

fireनई दिल्ली. जयपुर के सांगानेर स्थित इंडियन ऑयल तेल डिपो में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि आग बुझाने की तमाम सुविधायें धरी की धरी रह गईं।



डिपो में आपदा प्रबंधन योजना और तेल उद्योग सुरक्षा निदेशालय के नियमों के अनुरुप सभी उपकरण एवं सुविधायें उपलब्ध थी लेकिन इसके बावजूद आग की विशालता को देखते हुए ये सभी सुविधायें धरी की धरी रह गई। इनके इस्तेमाल का मौका ही नहीं मिल पाया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्नी मुरली देवडा ने लोकसभा में रखे गये अपने वक्तव्य में यह जानकारी दी है।



बहरहाल., मंत्नालय ने दुर्घटना की जांच तथा ऐसी दुर्घनाओं की पुनरावृति रोकने के लिये सुधारात्मक उपायों के बारे में सुझाव देने के लिये पिछले महीने के अंत में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पूर्व अध्यक्ष एम.बी.लाल की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है जो दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: