Thursday, Nov 26th, 2009, 1:28 pm [IST]  
danik bhaskarआईबीएन के दफ्तर पर शिवसेना का हमला
Bhaskar.com

img_310मुंबई. मराठी समाचार टीवी चैनल आईबीएन लोकमत के पूर्वी मुंबई के उपनगर विक्रोली स्थित दफ्तर पर शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

चैनल के संपादक निखिल वागले के अनुसार कार्यकर्ता आज दोपहर विक्रोली कार्यालय में घुसे और कर्मचारियों से मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। वागले के अनुसार हमलावर नारेबाजी कर रहे थे कि शिवसेना के खिलाफ जो भी लिखेगा या कुछ दिखायेगा,  उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

वागले ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन पर भी कुर्सी फेंकी लेकिन कर्मचारियों के बीच में आ जाने के कारण उन्हें चोट नहीं  लगी। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने महिला कर्मचारियों से भी मारपीट की और कुछ कर्मचारी घायल हुए हैं।


आईबीएन 7 के मैनेजिंग एडीटर आशुतोष ने सरकार से अपील की है कि हमलावरों की पहचान होनी चाहिए और इनके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक चाह्वाण ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं। भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावेड़कर का कहना है कि वह किसी भी हमला की हिंसा करते हैं। जावेड़कर ने इसकी भत्र्सना करते  हुए कहत हैं कि हिंसा कहीं भी होती है, हम उसका विरोध करते हैं। हिंसा में भी लिप्त हैं, उस पर कार्रवाही होनी चाहिए।





  share
विचार:

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: