विनोद कांबली बिग बॉस से बाहर
मुंबई. बिग बॉस के लिए आज की रात फैसले की रात है। उन 6 प्रतिभागियों के लिए जिनकी किस्मत का फैसला आज होना है। आज कोई ना कोई बिग बॉस के घर से बाहर जाएगा। सूत्रों का कहना है कि आज जो शक्स घर से बाहर जाएगा वो कोई और नहीं बल्कि विनोद कांबली होंगे। सूत्रों के द्रारा जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आज विनोद कांबली घर से विदा हो सकते हैं.। सूत्र बताते हैं कि कांबली के नाम की घोषणा बस एक औपचारिकता मात्र रह गई है। बिग बॉस के घर में आए विनोद को अभी केवल एक ही हफ्ता हुआ है। बिग बॉस के घर में प्रवेश राणा के साथ सबसे आखिर में आने वाले इस खिलाड़ी को जनता ने नामंजूर कर दिया है। जनता ने अपना फैसला विनोद के खिलाफ सुनाया है।
6 लोग हुए थे नॉमिनेट
इस हफ्ते बिग बॉस में 6 लोगों को नॉमिनेट किया गया था। जिनमें क्लोडिया सिएस्ला, बख्तियार ईरानी,अदिति गोवित्रिकर, रोहित वर्मा, प्रवेश राणा और विनोद कांबली शामिल थे। पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रवेश घर से बाहर होंगे लेकिन अंतिम में फैसला विनोद के खिलाफ आया।










