Monday, Nov 23rd, 2009, 12:48 am [IST]  

danik bhaskarबाजार इस हफ्ते: सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% ऊपर चढ़ा

ShareManthan.in

sensex_07नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक इस हफ्ते 5,000 के स्तर के ऊपर चला गया। यही नहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया।

इस हफ्ते के दौरान निफ्टी में 53 अंक यानी 1.06% की बढ़त दर्ज की गयी और यह आज के कारोबार के अंत में 5,052 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस हफ्ते 64 अंकों यानी 0.90% की ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में इस हफ्ते 173 अंकों यानी 1.03% की मजबूती दर्ज की गयी। आज के कारोबार के आखिर में यह 17,022 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में इस हफ्ते 47 अंक यानी 0.73% की बढ़त रही और यह 6,466 पर रहा। पिछले हफ्ते के आखिर में यह 6,419 पर रहा था। दूसरी ओर बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में इस हफ्ते 117 अंक यानी 1.6% की बढ़त रही। आज यह 7,527 पर बंद हुआ, जबकि पिछले हफ्ते के अंत में यह 7,410 पर रहा था।

यदि बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों की बात करें, तो इस हफ्ते रियल्टी सूचकांक, पीएसयू सूचकांक, पावर सूचकांक और कैपिटल गुड्स सूचकांक को छोड़ कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। सबसे ज्यादा बढ़त धातु सूचकांक में रही। यह सूचकांक 3.6% ऊपर चढ़ा। ऑटो सूचकांक को 2.2%, आईटी सूचकांक को 2%, एफएमसीजी सूचकांक को 1.5% और हेल्थकेयर सूचकांक को 1.4% का फायदा हुआ। टीईसीके सूचकांक, बैंकिंग सूचकांक, तेल-गैस सूचकांक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में भी 1% से कम की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर, रियल्टी सूचकांक को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। यह सूचकांक 1.10% नीचे लुढ़का। पीएसयू सूचकांक, पावर सूचकांक और कैपिटल गुड्स सूचकांक में भी हल्की गिरावट दर्ज की गयी।

www.ShareManthan.in, 20 नवंबर 2009)



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: