जब राहुल के थकने पर प्रियंका ने चलाई कार
अमेठी. कांग्रेस महासचिव और अमेठी के सांसद राहुल गांधी यात्ना और पूर्व कार्यक्रम में काफी थक गये थे लिहाजा फुरसतगंज हवाई अड्डे से गौरीगंज तक प्रियंका गांधी बाड्रा कार चला कर ले गईं।
गांधी अपने संसदीय क्षेत्न के एक दिन के दौरे पर शुक्रवार को यहां आए। उनके साथ हरी साड़ी पहने बहन प्रियंका भी थीं। प्रियंका यहां कल तक रूकेंगी क्योंकि उनके पति के एक कर्मचारी के घर में विवाह है। वह खासकर उसमें हिस्सा लेने आई हैं।
गांधी के पिछले सितम्बर में बहराइच दौरे में सुरक्षा को लेकर काफी सवाल उठाया गया था। राज्य सरकार के सुरक्षा के सवाल पर केन्द्रीय गृह मंत्नालय को पत्न भी भेजा था। सुरक्षा को लेकर ही पत्नकारों को भी श्री गांधी से दूर ही रखा गया था। दूर से ही सही संवाददाताओं ने कार के प्रियंका के चलाने पर श्री गांधी से सवाल पूछ ही लिया। गांधी का जवाब भी उतना ही नपा तुला था.मैं पूर्व कार्यक्रम तथा सफर के कारण थक गया था अब वापसी में कार मैं ही चलाऊंगा प्रियंका नहीं।










