Sunday, Nov 22nd, 2009, 3:55 pm [IST]  

danik bhaskarश्री रेणुका शुगर्स का मुनाफा बढ़ा

ShareManthan.in

श्री रेणुका शुगर्स के मुनाफे में 67% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2009 में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 223.5 करोड़ रुपये रहा है, पिछले साल 2008 में यह 133.9 करोड़ रुपये था। इस वर्ष में कंपनी की कुल आय 2822.5 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल में यह 2119.2 करोड़ रुपये रही थी। अगर कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें, तो 30 सितंबर 2009 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 101.2 करोड़ रुपये रहा है, पिछले साल 2008 की समान तिमाही में यह 36.8 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर 2009 तिमाही में कंपनी की कुल आय 1087.6 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 635 करोड़ रुपये थी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में श्री रेणुका शुगर्स के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में 234 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव 1.61% की बढ़त के साथ 230.25 रुपये पर बंद हुआ। (© www.ShareManthan.in, 20 नवंबर 2009)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: