134 करोड़ के पानी प्रोजेक्ट की मंजूरी
चंडीगढ़ .केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने शहर में कजौली से पांचवे और छठे फेज से 29 मिलियन गैलन पानी लाने के प्रोजेक्ट के लिए 134 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी। यह फैसला शुक्रवार को दिल्ली स्थित सेके्रटरी केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय एम.रामाचंद्रन की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में लिया गया। इसमें नगर निगम के कमश्रिर डॉक्टर रोशन संकारिया की ओर से प्रोजेक्ट पेश किया गया।
नगर निगम की ओर से कजौली वाटर हैड से सेक्टर-39 वाटर वक्र्स तक 20— 20 मिलियन- गैलन ( 900—900 लाख लीटर )की दो लाइनों से पानी लाने के लिए 193.58 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया था। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सेके्रेटरी ने इसे कम करके 134 करोड़ कर दिया। उनका तर्क था कि प्रोजेक्ट के तहत जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन के तहत चंडीगढ़ को ग्रांट दी जानी है न कि पंचकूला, चंडीमंदिर और मोहाली में पानी देने के लिए। बिछाई जाने वाली दोनों लाइनों से चंडीगढ़ को केवल 29 मिलियन गैलन (1305 लाख लीटर)ही पानी मिलना है इस लिए बाकी के बजट का प्रबंध चंडीगढ़ प्रशासन करे या फिर तीनों हिस्सेदारों से फंड लिया जाए। इसपर सेक्रेटरी रामाचंद्रन ने साफ मना कर दिया।
जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्युअल मिशन के तहत मिलने वाले फंड निगम को 10 किस्तों में जारी किया जाएगा। कंडीशन के मुताबिक इसे लेने के लिए निगम को शहर में जवाहर लाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्युअल मिशन के नॉर्म के तहत शहर में रेजिडेशियल प्रॉपर्टी टैक्स लागू करने और वाटर टैरिफ बढ़ाने होगा। इसपर निगम कमिश्रर ने कह दिया कि इस शर्त को जल्द ही लागू करने का प्रयास किया जाएगा।मीटिंग में नगर निगम के चीफ इंजीनियर एस.के. बंसल भी मौजूद थे।










