Friday, Nov 20th, 2009, 6:16 pm [IST]  

danik bhaskarहैंग सेंग 187 अंक लुढ़का

ShareManthan.in

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। हांग कांग का हैंग सेंग सूचकांक आज सुबह गिरावट के साथ खुला। यह दिनभर लाल निशान पर कारोबार करता रहा। आखिरकार यह सूचकांक 187 अंकों यानी 0.83% की कमजोरी के साथ 22,456 पर बंद हुआ। ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.99%, जापान के निक्केई सूचकांक में 0.54% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.37% की कमजोरी आयी। दूसरी ओर, इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 0.75% और स्ट्रेट टाइम्स में 0.10% की तेजी रही। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक भी हरे निशान पर बंद हुआ।
इस समय यूरोपीय शेयर बाजारों में लाली छायी हुई है। भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे एफटीएसई 100 में 0.71%, डैक्स में 0.97% और कैक 40 में 1.02% की गिरावट है।
(© www.ShareManthan.in, 20 नवंबर 2009)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: