Tuesday, Nov 24th, 2009, 11:59 pm [IST]  
danik bhaskarअयोध्या में राम मंदिर शिवसेना के बलिदान का प्रतीक : ठाकरे
एजेंसी

imageमुंबई. शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर उनकी पार्टी द्वारा हिंदुत्व के लिए किए गए बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिवसेना मंदिर के पूर्ण निर्माण का वादा पूरा करेगी।

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में गुरुवार को ठाकरे ने बाबरी मस्जिद गिराने का श्रेय अपनी पार्टी को देते हुए कहा, ‘जिन कोठारी भाइयों ने ढांचे का गुंबद गिराकर वहां केसरिया झंडा फहराया था, वे शिवसैनिक थे। मुझे उन पर गर्व है।’

अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण संबंधी सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर ठाकरे ने कहा, ‘अगर कोई बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का सपना देख रहा है तो शिवसेना के पास इसे नेस्तनाबूद करने की ताकत है।’ हिंदी में शपथ लेने पर महाराष्ट्र विधानसभा में आजमी पर हुए हमले को ठाकरे ने ‘नरम चांटा’ बताया।

शिवसेना प्रमुख ने इशारा किया कि हिंदुत्व का मुद्दा ‘मराठी माणूष’ की कीमत पर नहीं उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में भूमिपुत्रों का मुद्दा बना रहेगा, लेकिन जब देश को इस्लाम से खतरा पैदा होगा, तब हिंदुओं को उठ खड़ा होना होगा।’ उनके मुताबिक, ‘कट्टरवादी मुस्लिम देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं और हमें इनसे लड़ना होगा। सलीम खान, जावेद अख्तर, मुख्तार अब्बास और फारूक अब्दुल्ला जैसे कुछ लोगों को छोड़कर शेष सब देश को बर्बाद करने पर तुले हैं।’

  share
विचार:

ram sharma

Saturday, 21st Nov 2009, 0:44
party doob rahi hai...hindutva k mudde per phir public ka vote chahte hain...lekin public janti hai...ayodhya mudde k karan hindu muslim aapas k kitne jyada dusman ban gaye the....

bharatwasi

Monday, 23rd Nov 2009, 22:06
How can bal thakere can be proude of these KOTHARI brothers,they have HINDI as their mother tong.

apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: