जब विद्या ने बकी गालियां
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने जब फिल्म इश्किया के सेट पर गालियां बकनी शुरू की तो सभी के सभी लोग चौंक गए। सभी का चौंकना स्वाभाविक था क्योंकि इसके पहले कभी भी विद्या ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था। विद्या ने ऐसा रीयल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ के लिए किया।
विद्या का फिल्म में चरित्र ही ऐसा है जिसमें उन्हें अभद्र शैली में भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करना है। गौरतलब है कि फिल्म इश्किया के निर्माता विशाल भारद्वाज हैं। विशाल इससे पहले भी अपनी फिल्म ओंकारा में भद्दे शब्दों, गालियों व मुहावरों के प्रयोग कर चुके हैं।
इस बारे में विद्या का कहना था कि ये भाषा इतनी ओछी थी कि वह शूट से पहले सेट पर ऐसे शब्दों को बोलने का अभ्यास भी नहीं कर पाती थीं। विद्या ने कहा कि मैं फिल्म में संवाद को लेकर बहुत डरी हुई थी। मैंने अपने निजी जीवन में कभी भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन पटकथा की मांग ऐसी थी कि मुझे ऐसी भाषा बोलनी पड़ी।










