Saturday, Nov 21st, 2009, 12:15 am [IST]  

danik bhaskar‘नक्सलियों पर केंद्र नहीं करेगा हवाई हमला’

भास्कर/ डीएनए नेटव

भुवनेश्वर/धनबाद/नई दिल्ली. केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई नेशुक्रवार को साफ किया है कि माओवादियों पर हवाई हमले करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने माओवादियों से निपटने के लिए उड़ीसा सरकार की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद कहा, ‘हमने कभी इस विकल्प के बारे में नहीं सोचा।’



पिल्लई के मुताबिक, माओवादी चीनी हथियार पा रहे हैं। उन्हें म्यांमार के साथ ही बांग्लादेश से भी हथियार व गोला-बारूद मिल रहा है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इन सबमें चीन की सरकार शामिल है। उन्होंने कहा कि माओवादी आतंकी हैं तथा उनके प्रति हमारी कोई सहानुभूति नहीं है। इस हमले में दो लोग मारे गए थे तथा टाटा-बिलासपुर यात्री ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे।



ममता की अपील: इस बीच, नई दिल्ली में रेलमंत्री ममता बनर्जी ने नक्सलियों से आग्रह किया है कि वे यात्री गाड़ियों तथा रेलवे संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाएं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने धनबाद व दुमका में चुनावी सभाएं संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद झारखंड के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने अहिंसा सभी समस्याएं हल करने का एकमात्र रास्ता है। कांग्रेस मानती है कि नक्सली समस्या बातचीत से हल की जा सकती है।



माफी मांगी: बीबीसी के मुताबिक,माओवादियों के एक शीर्ष नेता समरजी ने पटरी उड़ाने की घटना पर दुख जताते हुए झारखंड की जनता से माफी मांगी है। उनका कहना है कि आगे से ख्याल रखा जाएगा कि निर्दोष लोगों की मौत नहीं हो।



पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे रेलवे सुरक्षा के मसले पर शीघ्र ही केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम से मिलकर रणनीति पर चर्चा करेंगी। ममता ने दोहराया कि कानून और व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों की है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: