दर्जन भर ट्रेनें प्रभावित
रायगढ़. उड़ीसा के पोसैता-मनोहरपुर (चक्रधरपुर मंडल) के बीच गुरुवार रात करीब 9 बजे बिलासपुर-टाटा पैसेंजर की 8 बोगियों के पटरी से उतरने से 25 यात्री घायल व 1 महिला की मौत हो गई।
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ट्रेन हादसे में हुए घायल व मृत यात्री बिलासपुर के होने की पुष्टि की जा रही है। यह हादसा नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में 6 फीट लंबी पटरी के उखड़ने की वजह से हुआ। टाटानगर से बिलासपुर आने वाली 321 टाटा पैसेंजर पोसैता स्टेशन से करीब 7 किलोमीटर दूर मनोहरपुर से पहले हावड़ा-मुंबई मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
ट्रेन की गति धीमी होने की वजह से पटरी से उतरी गाड़ी की बोगियां नीचे खड़ी हो र्गई। झटके के साथ बोगियों के पटरी से उतरने से 60 मुसाफिर घायल हो गए हैं। नक्सलियों द्वारा पटरी उड़ाए जाने से अप-डाउन दिशा की ओर जाने वाली सारी ट्रेनें घंटों बाधित रही। जिससे रायगढ़ रेलवे स्टेशन में हजारों की संख्या में यात्रियों को अप-डाउन दिशा की ओर जाने वाले ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे।
हादसे के कारण हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को हावड़ा से ही 4 घंटे लेट से छोड़ी गई थी। वहीं हावड़ा-कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस जिसके रायगढ़ पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 1:47 है वह 12 घंटे लेट चल रही थी, इसी प्रकार मुंबई-हावड़ा मेल करीब 8 घंटे, हावड़ा-पुणो आजादहिंद एक्सप्रेस करीब 6 घंटे अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही थी।
वहीं डाउन दिशा में गीतांजली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तकरीबन 5 घंटे लेट से चल रही थी। साथ ही साथ मुंबई-हावड़ा मेल, शालीमार एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस घंटे डेढ़ घंटे की उलट फेर से चल रही थी। इससे अप व डाउन दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों स्टेशन परिसर में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।यही नहीं करीब 150 यात्रियों ने ट्रेनों के लेट होने की वजह से अपनी टिकट कैंसल कराई है वहीं कई यात्री जो कि दूर-दराज से आए हुए थे वे स्टेशन परिसर में ही रात गुजारी है।










