Saturday, Nov 21st, 2009, 12:26 am [IST]  

danik bhaskarगोवा में समुद्री तूफान बाद जशपुर के 13 श्रमिक लापता

भास्कर न्यूज

जशपुरनगर. जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के कई गांव से गोवा कमाने खाने गए १३ श्रमिकों की गोवा के समुद्र में आए चक्रवात में नाव डूब जाने से मौत हो गई है। इसकी जानकारी घटना से बच कर आए ग्राम कंदल कछार के ग्रामीण जितेंद्र साय ने बताया कि वे एक नाव में सवार होकर मछली मारने के लिए समुद्र में गए हुए थे।



उनके साथ फरसाबहार विकासखंड के किकरिमा, गादीघाट, कोरंगामाल, अंबंडीहा, कंदल कछार, केरसई, सिगीबहार, भालूमुण्डा के लगभग१३ श्रमिक उसके नाव में सवार थे। ११ नवंबर को समुद्री चक्रवात आया। अचानक आए समुद्री तुफान व तेज लहरों के थपेड़ों में उनका नाव फंस कर डूब गया। जिससे उसके १३ साथियों की डूब कर मौत हो गई। उसने बताया कि उस नाव में से मात्र दो व्यक्ति बचे हंै।



जितेंद्र का कहना है कि वह सेप्टी बेल्ट लगाए हुए था। २४ घंटे तक लहरों के साथ उलझे रहे। बचाव दल के हेलीकाप्टर ने उसे लहरों के बीच फंसे देख बाहर निकाला और वह मौत के मुंह से बच गया। उन्हांेने बताया हादसे के शिकार होने के बाद उसे गोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



जैसे ही वह ठीक हुआ वैसे ही वह १९ नवंबर को अपने घर अपने परिजनों के बीच पहुंच गया। वहां से वापस आए घटना के प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र साय वर्तमान में सदमे की स्थिति में है। उसका कहना है कि उसके साथ के एक ही साथी जो कर्नाटक से था वही बच पाया है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गांव के रहने वाले ग्रामीणों के परिजन गोवा के लिए रवाना हो चुके है। किन्तु अभी तक गोवा के हादसे में शिकार हुए मजदूरों की सही जानकारी न तो जिला प्रशासन को और नहीं पुलिस प्रशासन को मिली है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: