Saturday, Nov 21st, 2009, 12:29 am [IST]  

danik bhaskarनेताओं के दौरे के बाद भाजपा चुनाव के लिए तैयार

bhaskar news

रायगढ़. जिला भाजपा के प्रवक्ता उमेश अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय, जिले के प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल व जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राठिया ने ताबड़तोड़ दौरे एवं बैठकों से भाजपा कार्यकर्ताओं मंे एकजुटता एवं ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यक र्ता आगामी नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए संकल्पित हुए हैं।



उमेश अग्रवाल ने रायगढ़ नगर पालिका के कांग्रेसी महापौर को एक सिंडीकेट का रबर स्टांप निरु पित करते हुए कहा कि उनकी लचर कार्यशैली से नगरवासियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। भाजपा सरकार द्वारा नगर के विकास के लिए उपलब्ध कराई गई करोड़ों रुपए की राशि के बावजूद अपरिपक्व कार्यशैली एवं विकास की कोई समझ नहीं होने के कारण महापौर इसका सदुपयोग नहीं कर पाए और शहरवासियों ने पूरे 5 साल पेयजल, साफ-सफाई, दूषित जल निकासी आदि की समस्याओं से दो-चार होना पड़ा है।



नगरवासियों के मन में कांग्रेसी महापौर को कारगुजारियों से बेहद आक्रोश व्याप्त है। आने वाले निगम चुनाव में जनता इसका पूरा हिसाब मांगने एवं कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तत्पर है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे वे तीनों वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए मार्ग निर्देश के अनुरुप निगम चुनाव की तैयारियों में लगन के साथ जुट जाएं, ताकि पूरे जिले में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो सके।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: