चायनीज आयटमों की मेगा बाजार में धूम
रायगढ़. भास्कर समूह के मेगा बाजार में लोगों को जरूरी समानों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कर रहे हैं। मेगा बाजार में शाम होते ही भारी संख्या में महिलाओं, युवतियों व बच्चों का जमावड़ा होने लगता है। मेगा बाजार में खासकर सभी उम्र के को ध्यान में रखकर अलग-अलग वेराईटीज के एक विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
वहीं मेगा बाजार में स्टाल लगाए गजानंदपुरम निवासी दिनेश गुप्ता व घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि शहर में पहली बार चायना से आयात करके चायनीज आयटमों को लाया गया है। जिसमें चायनीज एसी, ब्लेंकेट (कंबल) की एक अनोखी रेंज एक नए क्लेवर में रंग-बिरंगे डिजाईन व कलर है जो कि बहुत ही सस्ते दर पर महज 15 से 17 सौ रुपए तक उपलब्ध है।
इसके अलावा कूशसन्स कवर, बेड शीड व डायनिंग टेबल क्लाथ की एक विशाल रेंज भी उपलब्ध है। जहां भारी संख्या में महिलाओं द्वारा चायनीज आयटमों की मांग की जा रही है। वहीं यह चायनीज आयटम मेगा बाजार के बाद भी शहर में हमेशा के लिए उपलब्ध रहेगी।










