फार्मेसी वीक के तहत चार दिवसीय फार्मा कार्निवल आज से
सिटी रिपोर्टर > नेशनल फार्मेसी वीक के तहत फार्मेसी बनाए आपका करिअर थीम पर फार्मा कार्निवल—09 का आगाज 21 नवंबर से होगा। बालाजी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में होने वाले इस चार दिवसीय कार्निवल की इनॉग्रल सैरेमनी का उद्घाटन डॉ. अशोक पानगडिय़ा करेंगे। 22 नवंबर को मेडिकल चैकअप कैम्प लगेगा जिसमें सभी स्टूडेंट्स की जांच की जाएगी। 23 नवंबर को फार्मेसी से जुड़े मुद्दों पर डिबेट कॉम्पिटीशन के साथ ब्लड डोनेशन कैम्प भी होगा। अंतिम दिन क्विज होगी जिसमें विभिन्न कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस कार्निवल में कोई भी फार्मेसी स्टूडेंट हिस्सा ले सकता है। अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।










