Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 1:05 am [IST]  

danik bhaskarशराब पकड़ी आरोपी फरार

कार्यालय संवाददात

आबकारी विभाग ने शुक्रवार को जिले के दोवड़ा थानंातर्गत देवला व रामगढ़ गांव में तीन स्थानों पर दबीशें दी और अवैध शराब बरामद की है। तीनों आरोपी मौके पर नहीं मिले।

सहायक आबकारी अधिकारी कल्याणसिंह ने बताया कि देवला गांव में छगनलाल कलाल के रिहायशी मकान पर छापा मारकर 4 कार्टनों में भरी 40 बोतल बीयर पंजाब, 30 पव्वे ऑफिसर च्वाइस व्हीस्की, 3 बोतल ऑफिसर च्वाइस एवं एक प्लास्टिक जरिकेन में भरी पड़ी 12 बोतल नाजायज शराब बरामद की है।

इसी प्रकार देवला गांव के ही लालशंकर पुत्र अमरजी कलाल के रिहायशी मकान पर दबीश देकर उसके घर से दो कार्टन में 24 बोतल पंजाब बीयर, 7 पव्वे ब्ल्यू मून व्हीस्की बरामद की है। इसी प्रकार रामगढ़ निवासी मुकेश पुत्र भैरजी कलाल के रिहायशी मकान से एक कार्टन में भरी 48 पव्वे ऑफिसर च्वाइस व्हीस्की, 2 कार्टन में 24 बोतल पंजाब बीयर एवं एक प्लास्टिक जरिकेन में भरी 35 बोतल अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपी मौके पर नहीं पाए गए, जिनकी तलाश जारी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: