सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Matrix News
वरिंदर सिंह ने थाना रामबाग पुलिस को बताया कि वह जीएम ट्रेडिंग में काम करते हैं। बुधवार शाम तीन युवक शोरूम में आए और माउस दिखाने को कहा। पेमेंट करने के लिए काउंटर पर गए, तो वहां बैठी महिला क र्मी को बातों में उलझाकर पास पड़ा लैपटाप बैग में डाल लिया। काफी ढंूढने पर लैपटाप नहीं मिला, तो सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से चोरी का खुलासा हुआ।










