गोलू बने एसओआई के जिला प्रधान
स्टूडेंटस आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया ने सर्किट हाउस में सभी सदस्यों की मौजूदगी में गुरसेवक सिंह गोलू को जिला प्रधान नियुक्त किया।
इस मौके पर मौजूद यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह(राजू खन्ना) ने जिला प्रधान को बधाई देते हुए नियुक्त अन्य सदस्यों की भी घोषणा की। घोषणा के अनुसार जिला सीनियर उप प्रधान यादविंदर सिंह व करन गिल, वाइस प्रधान अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, इकबाल सिंह, निर्मल सिंह, जनरल सचिव अमृतपाल सिंह लंग, जरनैल सिंह, मनिंदरपाल सन्नी व सुखदीप सिंह, प्रेस सचिव कुलजीत सिंह बरनाला नियुक्त
किए गए। वहीं शहरी क्षेत्र में प्रधान अमरीत सिंह, उपप्रधान हरमनदीप सिंह, जनरल सचिव गुणिंदर सिंह, परमजीत सिंह व कृष्ण कुमार, सहायक सचिव रणबीर सिंह राणा, जनरल सचिव पंजाब सुखदीप सिंह, सहायक सचिव सतनाम सिंह, पंजाबी यूनिवर्सिटी में गुरविंदर सिंह, महिंदरा कालेज में करन बत्ता, मोदी कालेज में मनदीप सिंह रिक्की, खालसा कालेज में मनिंदर सिंह, थापर कालेज में जगजीत जग्गा, मालवा कालेज में इंद्रजीत सिंह गोल्डी, फिजीकल कालेज में कुलविंदर सिंह, आईटीआई हरजीत सिंह टोहड़ा, जसदेव सिंह संधू कालेज में जसकरन सिंह को प्रधान नियुक्त किया गया। पटियाला स्कूलों का इंचार्ज जसमीत सिंह जस्सी को नियुक्त किया गया। राजपुरा ब्लाक से रोबनदीप सिंह, समाना ब्लाक से जतिंदर सिंह, पातड़ां से हरमिंदर सिंह, नाभा से दलजीत सिंह, भादसों से जगदीप सिंह जग्गी, बहादरगढ़ से जतिंदर सिंह मल्ली, बनूड़ से अमरजीत सिंह बिट्टू को प्रधान पद हासिल हुआ। इस मौके पर स्टूडेंटस को संबोधित करते हुए गुरप्रीत सिंह ने कहा कि एसओआई इस वर्ष 5 लाख मेंबर बनाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को नशे की बुरी लत के प्रति जागरुक करने के लिए नशा विरोधी रैलियां की जाएंगी। जिसके अंतर्गत राज्य के विभिन्न कालेजों में रैली की जा रही है।










