Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 1:06 am [IST]  

danik bhaskar29 ट्रांसफार्मर गायब किए

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन के लिए दिए गए ट्रांसफार्मर निर्धारित स्थान पर नहीं लगाकर गायब कर देने का मामला चितरी थाने में दर्ज करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार निगम के ठेकेदार सुनाबिन जिला कोल्हापुर उड़ीसा हाल सागवाड़ा निवासी संतोष पुत्र कृष्णचंद्र परीड़ा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि विद्युतीकरण योजना के तहत ठेकेदार कजरीला उत्तरप्रदेश निवासी विजयपालसिंह पुत्र कन्हैयासिंह जाट एवं उनके साथी सुपरवाइजर मंदीपसिंह, अत्तरसिंह व टोनी को ट्रांसफार्मर दिए गए थे। यह ट्रांसफार्मर बडग़ामा गांव में रखे गए थे। लेकिन उन्होंने ट्रांसफार्मर ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लगाकर धोखे में रखते हुए षडयंत्रपूर्वक गायब कर दिए। रिपोर्ट में बताया है कि 29 ट्रांसफार्मर गायब हो गए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मारपीट का मामला दर्ज : पालपादर निवासी जीवली पत्नी रामजी मीणा ने गांव के ही मोतीलाल पुत्र मंगला मीणा सहित दो जनों के खिलाफ रास्ते जाते रोक मारपीट करने का मामला बिछ़ीवाड़ा थाने में दर्ज करवाया है।

हत्या के आरोपी पति को जेल : पत्नी को लकड़ी के पटिये से मारकर हत्या करने के आरोपी पति को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। न्यायिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को हत्या के आरोपी चेतन पुत्र कुबेर मीणा निवासी पाल मांडव को न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। उल्लेखनीय है कि गत 16 नवंबर की रात पत्नी सुरता के साथ पटीये से मारपीट करने पर उसकी मौत हो गई थी।

स्कूल से पोषाहार चोरी

दरियाटी & ग्राम पंचायत सेंडोला के राप्रावि सेगाड़ा फला में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने पोषाहार चुरा लिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात राप्रावि सेगाड़ा फला के कक्ष का ताला तोड़कर बदमाशों ने अंदर रखा तीन बोरी पोषाहार चुरा लिया। ग्रामीणों ने सुबह ताला टूटा हुआ देख संस्थाप्रधान नारायणलाल कलासुआ को सूचना दी। पुलिस को इस आशय की अब तक कोई सूचना नहीं दी गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: