Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 1:06 am [IST]  

danik bhaskarअरमिंद्र के हत्यारोपी पुलिस रिमांड पर

Bhaskar Correspondent

अम्बाला सिटी. युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन युवकों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कालका चौक के समीप से गिरफ्तार किया था।



डीएवी कालेज की पार्किग में अरमिंद्र अपने भाई तरविंद्र के साथ छह नवंबर को खड़े थे। तरविंद्र के दोस्त का कंपार्टमेंट का पेपर था। इसी दौरान युवकों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया था। जिस कारण अरमिंद्र की मौत हो गई थी। जबकि तरविंद्र बुरी तरह से जख्मी हो गया था।



पुलिस ने अरमिंद्र की हत्या के मामले में अमित, साहिल, मोंटी, सुरेंद्र उर्फ छोटू, राधे, रोहित, बाबू, अमन, बिल्ला, डोगरा व राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस द्वारा युवकों को गिरफ्तार न करने पर परिजन से मिले थे। पुलिस ने अमरिंद्र की हत्या के आरोप में मोंटी उर्फ अभिषेक, बाबूराम, अमित को गिरफ्तार किया था।



पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने हैं तथा इस मामले में और पूछताछ करनी है। कोर्ट ने पुलिस की जिरह सुनने के बाद आरोपियों को रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। उधर पुलिस ने हत्या के चौथे आरोपी राधे श्याम को सोहनलाल कालेज के समीप से पकड़ लिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: