कालेज में घुसकर छात्र को गोली मारी, घायल
पातड़ां के गांव नयाल के सरकारी किरती कालेज निहाल में दिनदहाड़े गोली चलने से एमएससी(आईटी) का छात्र बघेल सिंह निवासी शाहपुर थेड़ी घायल हो गया। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। छात्र पर यह हमला करीब डेढ़ बजे हुआ। हमलावरों ने कालेज परिसर में पहले एक हवाई फायर किया जिससे कालेज प्रशासन व छात्र सन्न होकर रह गए और इसके बाद बघेल सिंह पर गोली दाग दी और हथियार लहराते हुए फरार
हो गए।
अस्पताल में उपचाराधीन बघेल सिंह ने बताया कि कालेज का ही एक छात्र शेखू पहलवान हर किसी के साथ के साथ लड़ाई झगड़े करता रहता है। आज भी जब वह क्लास खत्म करके स्टाफ रूम के बाहर आया तो शेखू उसे घूरने लगा। जब उसने घूरने का कारण पूछना चाहा तो वह उसके साथ लड़ाई करने लगा। इसके बाद शेखू, कुलविंदर तथा बाहर से आए गुरविंदर, कैप्टन अमङ्क्षरदर बुट्टर, हनी, अमरिंदर सिंह तथा उनके साथियों ने पिस्तौल निकाला और हवाई फायर कर दी। बघेल सिंह ने बताया कि जब उसने भागने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर गोली चला दी जोकि उसके जेब में रखे मोबाइल से टकराते हुए जांघ पर लगी। हमलावर तलवारों से भी लैस थे। इसके बाद आरोपी भाग गए। जांच अधिकारी सुबेग सिंह ने बताया कि घायल की शिकायत दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना को लेकर कालज में डर का माहौल बना हुआ है और छात्रों ने इस घटना के लिए प्रिंसीपल के घटीया प्रंबधों को जिम्मेदार ठहराया है। छात्रों ने बताया कि कालेज में हर रोज ही आउट-साईडरों का आना जाना लगा रहता है। इस कालज में शहर और गांव से आने वाली लगभग तीन सौ लडकीयां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इस तरह की घटनाओं से अभिभावक भी परेशान होते हैं।










