Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 1:07 am [IST]  

danik bhaskarफिर अस्पताल में भर्ती कौन रहा?

वल्लभनगर

& तारावट में दस दिन पहले मिले डेंगू रोगी ने मुफ्त इलाज के लिए पहचान ही छिपा दी। उसने खुद को वह बीपीएल कार्डधारक बता दिया, जिसकी मौत दो साल पहले हो चुकी है। मेडिकल टीम गुरुवार को गांव पहुंची तो असलियत जानकर चकरा गई।जानकारी के अनुसार तारावट निवासी उदयलाल (40) पुत्र भैरा गायरी को डेंगू की पुष्टि और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मलेरिया इंस्पेक्टर प्यारचंद रेगर सर्वे के लिए टीम के साथ गांव पहुंचे। रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने उदयलाल के बारे में पूछताछ की तो चौंक गए। ग्रामीणों से पता चला कि कथित उदयलाल की दो साल पहले मौत हो गई। उसने आत्महत्या की थी। उप सरपंच नंदकिशोर जाट ने बताया कि मृतक बीपीएल परिवार का था, जिसके एक बेटी थी। बेटी की भी मौत हो चुकी है, पत्नी जिंदा है। ग्रामीणों ने बताया कि उदयलाल के नाम का इस्तेमाल करने वाला डेंगू रोगी असल में बाबूलाल (29) पुत्र दीपा गायरी है। वह एमबी हॉस्पिटल के वार्ड 5 ए में भर्ती रहा।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: