राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
भास्कर न्यूज रानीवाड़ा
अभिभाषक संघ ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भीलवाड़ा के अधिवक्ता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अधिवक्तओं ने ज्ञापन के जरिए अधिवक्ता अमित यादव के आत्महत्या प्रकरण में भीलवाड़ा एसपी व उनके अधीनस्थ अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
भीनमाल & अधिवक्ता अमित यादव को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के विरोध में बार एसोसिएशन भीनमाल के अधिवक्ताओंं ने गुरुवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखकर कार्य का बहिष्कार किया।










