Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 1:07 am [IST]  

danik bhaskarयोग मुकाबलों में पटियाला ओवर आल विजेता

भास्कर न्यूज & पटिय

योग मुकाबलों में पटियाला के खिलाडिय़ों ने अपने वर्ग में जीत हासिल करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। शुक्रवार को हुए फाइनल में पटियाला के रमन कुमार, अवतार सिंह, रिदम, हरप्रीत सिंह, किरती ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया। वहीं जालंधर के सुरेश कुमार व सुखविंदर सिंह, अमृतसर के दिलराजप्रीत ने अपने वर्ग में पहला स्थान पाया।

समापन समारोह में जिला टूर्नामेंट कमेटी पटियाला के सचिव रविंदर सिंह सोढी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर एसडीकेएस शकुंतला स्कूल की प्रिंसिपल सुधा सिंगला ने सभी का धन्यावाद करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रजनीश गुप्ता, ज्ञान सिंह, रामपाल बग्गड़, मीना सूद, कमलजीत, कुलवंत सिंह चपड़, किशन देव, जुगिंदर पाल सिंह जाला, इंद्रजीत सिंह चौरा, हरीश सिंह व एईओ जगमेल सिंह मौजूद थे।

योग मुकाबलों के परिणाम

योग अंडर 14 ब्वॉयज में पटियाला पहले, अमृतसर दूसरे व संगरूर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 में पटियाला ने पहला, लुधियाना ने दूसरा व संगरूर ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 19 में पटियाला विजेता, फिरोजपुर उपविजेता और अमृतसर तीसरे स्थान पर रहा।

रिदमिक वर्ग में अंडर 14 में पटियाला के रमन कुमार पहले, संगरूर के जगतार सिंह दूसरे व जालंधर के रोहित तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 में पटियाला के अवतार सिंह पहले, जालंधर के नीतिन दूसरे और लुधियाना के आकाश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 19 में पटियाला के हरप्रीत सिंह पहले, अमृतसर के मुकेश कुमार दूसरे व लुधियाना के राहुल तीसरे नंबर पर आए। अंडर 14 में जालंधर के सुखविंदर सिंह पहले, पटियाला के हरदीप सिंह दूसरे व फिरोजपुर के अनीकेत तीसरे स्थान पर रहे।

आर्टिस्टीक अंडर 17 ब्वायज में अमृतसर ने पहला, पटियाला ने दूसरा व जालंधर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 19 में जालंधर के सुरेश कुमार पहले, संगरूर के तेजिंदर सिंह दूसरे व पटियाला के कुलवंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों के अंडर 14 ग्रुप में पटियाला ने विनर, अमृतसर रनरअप व लुधियाना तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 17 में जालंधर विजेता, अमृतसर उपविजेता व लुधियाना तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 19 में पटियाला पहले, जालंधर दूसरे व अमृतसर तीसरे स्थान पर रहा।



रिदमिक में पटियाला की रिदम अव्वल

रिदमिक लड़कियों के अंडर 19 वर्ग में पटियाला की रिदम पहले, जालंधर की सिमरनजीत कौर दूसरे व लुधियाना की अर्चना तीसरे स्थान पर रही। अंडर 17 में जालंधर की नवजोत कौर विजेता, लुधियाना की पूजा उपविजेता और अमृतसर की नवनीत कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर 19 में पटियाला की किरती पहले, अमृतसर की किरणदीप कौर दूसरे व जालंधर की प्रिया तीसरे स्थान पर रही। आर्टिस्टिक लड़कियों में पहले स्थआन पर पटियाला और दूसरे स्थान पर संगरूर, तीसरे पर जालंधर रहा। अंडर 17 में अमृतसर की दिलराजप्रीत कौर पहले, जालंधर की हेमा दूसरे व पटियाला की रमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: