ओवरलोड वाहन का चालान काटा
सियाणा पुलिस ने सियाणा आकोली मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान क्षमता से अधिक भेड़ बकरियों के भरे होने पर एक वाहन का चालान काटा गया। सियाणा चौकी के सहायक उपनिरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि गुरुवार की रात को गो भक्तों ने सूचना दी की अवैध तरीके से गायों को ले जाया जा रहा हैं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नहीं रुका। उन्होंने बताया कि इस पर गो भक्तों ने सियाणा-आकोली मुख्य सड़क मार्ग पर ट्रक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें भेड़-बकरियां पाई गई। बागरा थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेकर ट्रक में क्षमता से अधिक पशु होने पर चालान काटा।










