Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Saturday, Nov 21st, 2009, 1:08 am [IST]  

danik bhaskarस्टाफ नर्सों को मिले नियुक्तिपत्र

भास्कर न्यूज & पटिय

राजिंदरा अस्पताल में स्टाफ की कमी को देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से 65 स्टाफ नर्सों व 19 आपरेशन थिएटर सहायक, लाइब्रेरी सहायक, रेडियोग्राफर व डार्करूम सहायकों को ठेके के आधार पर नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। नियुक्तिपत्र मुख्य संसदीय सचिव मेडिकल शिक्षा व रिसर्च विभाग पंजाब शीतल सिंह ने प्रदान किए। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए सरकार 613 स्टाफ नर्सों व 9 रेडियोग्राफर ठेके पर भर्ती करने जा रही है, जिनमें से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के लिए ही 540 स्टाफ नर्सों व अन्य स्टाफ की भर्ती होगी।

डायरेक्टर रिसर्च मेडिकल एंड एजूकेशन डा. जयकिशन ने बताया कि लोगों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर सेहत सुविधाएं प्रदान करने की कोशिशें जारी हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नई नौकरियां देते समय मैरिट को पहल दी जाए व पूरी पारदर्शिता दिखाई जाए। मेडिकल कालेज के पिं्रसिपल सुरिंदर सिंह ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार ने नर्सों व अन्य सहायकों को नियुक्तिपत्र दिए हैं यह एक प्रशंसनीय कदम है। इस मौके पर मेडिकल सुपरिटेडेंट डा. अविनाश गोयल, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन इन्द्रमोहन सिंह बजाज, पैथालॉजी विभाग के मुखी डा. मनजीत सिंह बल, डा. डीएस भुल्लर भी मौजूद रहे। 31 जनवरी 2009 को अग्नि की भेंट चढ़े छह नवजात बच्चों के संबंध में पूछे जाने पर मुख्य संसदीय सचिव मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग शीतल सिंह चुप्पी साध गए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: