कान्वेंट स्कूल की छात्रा को फ्लू
अम्बाला सिटी. स्वाइन फ्लू ने ट्विन सिटी को पूरी तरह से जकड़ लिया है। शुक्रवार को कान्वेंट स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को स्वाइन फ्लू हो गया। अभी तक जिले में स्वाइन फ्लू के 16 केस पाजीटिव आ चुके हैं। केस पाजीटिव आने के बाद हेल्थ विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया।
विभाग ने सात लोगों के सैंपल लिए। इन सैंपलों को टेस्ट के लिए भेज दिया। कान्वेंट स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उसे हालांकि तीन पहले ही दवा देनी शुरू कर दी गई थी, जिस कारण उसका फ्लू कंट्रोल में बताया जा रहा है।
विभाग ने छात्रा को घर पर ही रह कर इलाज कराने के लिए कहा। बच्ची को फ्लू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया। विभाग ने स्कूल में छात्रा की सहपाठी का सैंपल लिया। इसके अलावा छात्रा के भाई का भी सैंपल लिया गया। जिला नोडल अधिकारी सुरेंद्र मोहन ने बताया कि कैंट से सात लोगों के सैंपल लिए गए तथा सिटी से दो लोगों के सैंपल लिए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्वाइन फ्लू के लिए पूरी तरह से काम कर रही हैं। जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं उन्हें एहतियात बरतनी चाहिए। ताकि इसे फैलने से रोका जा सके।










